हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 18 वीं वाहिनी मुख्यालय से तिरंगा यात्रा का आयोजन

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 18 वीं वाहिनी मुख्यालय से तिरंगा यात्रा का आयोजन

एमसीबी । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 18वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ छसबल मनेन्द्रगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सेनानी रवि कुमार कुर्रे (आईपीएस) के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत वाहिनी मुख्यालय से बाईक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।  तिरंगा यात्रा वाहिनी मुख्यालय मुख्य-समवाय से मुख्य-मार्ग होते हुये एफसीआई गोदाम, आमाखेरवा पुलिस लाईन, खेड़िया […]

एमसीबी । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 18वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ छसबल मनेन्द्रगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सेनानी रवि कुमार कुर्रे (आईपीएस) के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत वाहिनी मुख्यालय से बाईक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। 

तिरंगा यात्रा वाहिनी मुख्यालय मुख्य-समवाय से मुख्य-मार्ग होते हुये एफसीआई गोदाम, आमाखेरवा पुलिस लाईन, खेड़िया टॉकिज, पी.डब्ल्यू.डी. चौराहा, बस स्टैण्ड होते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के जवानों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, हर घर तिरंगा के नारे लगाते हुए पूरे जोश के साथ भ्रमण कर आजादी के जश्न मनाने का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में सहायक सेनानी सुरेश कुमार गोंड़, कंपनी कमाण्डर अविनाश अग्निहोत्री, कंपनी कमाण्डर विकाश प्रातप सिंह, कंपनी कमाण्डर शांति प्रकाश एक्का एवं वाहिनी के कुल 100 कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News