आवासीय विद्यालय ख्वास-फड़की-मानपुर में हुआ वृक्षारोपण व हाथ धुलाई कार्यक्रम
मोहला । संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ख्वास-फड़की-मानपुर प्रांगण में वृक्षारोपण एवं हाथ धुलाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही हाथ धुलाई कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। बच्चों के साथ भोजन एवं रोगों से बचाव (गरम पानी का प्रयोग) अभियान का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरस्वती वंदना होने के पश्चात […]
मोहला । संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ख्वास-फड़की-मानपुर प्रांगण में वृक्षारोपण एवं हाथ धुलाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही हाथ धुलाई कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। बच्चों के साथ भोजन एवं रोगों से बचाव (गरम पानी का प्रयोग) अभियान का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरस्वती वंदना होने के पश्चात नये शिक्षकों का परिचय कराया गया।

कलेक्टर ने बच्चों के साथ किया भोजन :
कलेक्टर एस जयवर्धन ने बच्चों के साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक खुशनुमा माहौल में वार्तालाप किया। बच्चों से उनकी पढ़ाई के सबंधं में अपना अनुभव साझा किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता जीवन का एक अभिन्न अंग है। हमें स्वच्छता को अपने जीवन में शामिल कर स्वच्छ तन और स्वच्छ मन का निर्माण करना चाहिए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि बचपन में सीखी हुई अच्छी आदत जीवन भर हमें आदर्श जीवन के लिए रास्ता दिखाती है। इस दौरान यहां मिलने वाले भोजन, छात्रावास की सुविधा व समस्या, मौसमी बीमारियों आदि के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण उपस्थित थे।
About The Author
Related Posts



