तिरंगा दौड़ का आयोजन आज: जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारी होंगे शामिल
By Khaskhabar
On
सुबह 08 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड से शुरू होगी तिरंगा दौड़
सुबह 08 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड से शुरू होगी तिरंगा दौड़
कोरबा,कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में तिरंगा दौड़ का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को किया जाएगा। तिरंगा दौड़ सुबह 08 बजे कोरबा शहर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर चौक से टी.पी.नगर चौक होते हुए पुनः वापस सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान में समाप्त होगी। तिरंगा दौड़ में भागीदारी हेतु जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, स्कूल, कॉलेज के छात्र/छात्राएं, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस समस्त खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ी, स्काउट गाईड, नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित हैं। खेल अधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, समस्त स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राएं, समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस. के छात्र/छात्राएं, स्काउट गाईड तथा नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य प्रातः 07 बजे तक सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान में उपस्थित होकर इस आयोजन में एकजुटता सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने आग्रह किया है।About The Author
Related Posts

Latest News
07 Mar 2026 19:34:55
स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में आज का दिन कोरबा के लिए ऐतिहासिक,एक नया अध्याय जुड़ रहा है : मंत्री लखन...


