वंदना ने महतारी वंदन की राशि से बच्चे के लिए खरीदी लॉकेट
By Khaskhabar
On
कोरबा 22 अगस्त I विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत ग्राम कोरकोमा की वंदना राठिया की इच्छा थी कि वह अपने बेटे के गले में सोने का छोटा सा ही सही एक लॉकेट जरूर पहनाएं, लेकिन घर में गरीबी और आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह अपनी इच्छा पूरी ही नहीं कर पा रही थी। वंदना […]

ग्राम कोरकोमा की रहने वाली वंदना राठिया ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लागू होने से हम महिलाओं को हर महीने एक हजार रूपये मिल जाती है। यह हमारे बहुत काम की राशि होती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक हजार की रकम बड़ी राशि होती है। उन्होंने बताया कि पति की कमाई से घर का खर्च चल पाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना लागू किए जाने के पंचायत छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें मिली एक हजार की राशि काम आती है। कोरकोमा के साप्ताहिक बाजार में अपने बच्चे के लिए लॉकेट खरीदने आई वंदना राठिया ने योजना को लेकर खुशी जताई और इस राशि का आने वाले समय में सदुपयोग करने की बात कही।
About The Author
Related Posts

Latest News
23 Dec 2025 11:52:11
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य, ठेकेदार, पूर्व् जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया...


