धमतरी। अपर कलेक्टर इंद्रा नवीन सिंह देवहारी के निवास में शुक्रवार अल सुबह इडी की टीम ने दबिश दी। एक वाहन में करीब आठ से 10 अधिकारी पहुंचे। टीम के अधिकारी-कर्मचारी उनके निवास में घंटों से जांच कर रही है। निवास में दस्तावेज खंगाल रही है। फिलहाल यह जांच किस मामले को लेकर हो रही है, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन अपर कलेक्टर की पति नवीन सिंह तोमर पूर्व में शराब घोटाले के आरोपी है।
इस कार्रवाई को शराब घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल अपर कलेक्टर के निवास में सीआरपीएफ जवान तैनात है और अधिकारी-कर्मचारी पिछले पांच से घंटे से जांच में जुटी हुई है।
उल्लेखनीय है कि नवीन प्रताप सिंह तोमर आबकारी विभाग के पूर्व डिप्टी कमिश्नर छत्तीसगढ़ शराब (आबकारी) घोटाले के आरोपितों में शामिल हैं, जिन्हें फरवरी 2026 में रायपुर में ईओडब्ल्यू और एसीबी ने गिरफ्तार किया था।
एसीबी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान शराब नीति और संचालन में कथित अनियमितताओं व कमीशन के जरिए बड़े स्तर पर हेरफेर किया गया। अक्टूबर 2026 के पूरक चालान में सरकारी शराब दुकानों के कर्मचारियों के ओवरटाइम, बोनस और अतिरिक्त काम के भुगतान में करीब 182 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताओं का उल्लेख सामने आया था।





