मुगेली। कलिंगा युनिवर्सिटी रायपुर के सभागार मे राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मे प्रदेश के 33जिले से 125 शिक्षक सम्मानित किए गए। जिसमे मुंगेली जिले से केवल एक शिक्षाविद साहित्यकार एवम समाजसेवी तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध के प्रधानपाठक डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम कार्यक्रम क अध्यक्ष कलिंगा युनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉक्टर संदीप गांधी एवम कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर अनिल कुमार प्रधान के करकमलो शिक्षा शिल्पी सम्मान 2026के साथ अंगवस्त्र मोमेण्टो तथा प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया।
उक्त सम्मान डॉक्टर तिवारी को शैक्षणिक चेतनशीलता,शिक्षा गुणवत्ता,साक्षरता वृद्धि,व्यक्तित्व विकास,बेहतर अध्यापन तथा शिक्षा के क्षेत्र मे निरंतर सक्रिय भूमिका हेतु प्रदान किया गया।इसके पूर्व डॉक्टर तिवारी राज्यपाल सम्मान,राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान,मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण,उत्कृष्ट शिक्षक,नवाचारी शिक्षक,पर्यावरण संरक्षण सम्मान,छत्तीसगढ आध्यात्म विभूषण,शब्द शिखर,मानस मर्मज्ञ व भागवत भूषण सम्मान सहित शिक्षा,साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र मे दो सौ से अधिक राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय विविध सम्मान से सम्मानित किए जा चूके है।
उक्त सम्मान से सम्मानित होने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह,जनपद उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष डाक्टर अशोक जायसवाल जिला शिक्षाधिकारी श्री एम एल पटेल विकास खंड शिक्षाधिकारी श्रीमती मनीषा पाटले बी आर सी दयाराम साहू संकुल प्राचार्य प्रभु दयाल ध्रुव शैक्षिक समन्वयक प्रेम जायसवाल सहित विभिन्न संगठनो ने डॉक्टर तिवारी को शुभकामनाए प्रेषित किए है।



