भारतीय हॉकी टीम पहुंची सेमीफाइनल में
By Khaskhabar
On
पेरिस ओलंपिक 2024 का नौवां दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। एक तरह भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, लक्ष्य सेन डेनमार्क के खिलाफ पुरुष एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला गंवा बैठे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल मेंभारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रिटेन […]
पेरिस ओलंपिक 2024 का नौवां दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। एक तरह भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, लक्ष्य सेन डेनमार्क के खिलाफ पुरुष एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला गंवा बैठे।

भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। चार क्वार्टर की समाप्ति के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर चल रहा था। दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय तक बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमे भारत ने 4-2 से ब्रिटेन को मात दी। भारत इस मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था क्योंकि दूसरे ही क्वार्टर में अमित रोहिदास को रेड कार्ड दे दिया गया था जिस कारण वह पूरे मैच से बाहर हो गए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और अंत तक ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला छह अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
About The Author
Related Posts

Latest News
23 Dec 2025 11:52:11
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य, ठेकेदार, पूर्व् जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया...


