72 घंटे में लू से 99 लोगों की मौत…

भुनेश्वर । ओडिशा में गर्मी अपने चरम पर है। फिलहाल इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही है। यहां हीटवेव चल रही है। आठ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं, देश भर में हीटस्ट्रोक से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ओडिशा में कथित तौर […]

भुनेश्वर । ओडिशा में गर्मी अपने चरम पर है। फिलहाल इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही है। यहां हीटवेव चल रही है। आठ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

वहीं, देश भर में हीटस्ट्रोक से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ओडिशा में कथित तौर पर 99 नई मौतें दर्ज की गई हैं।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने बताया कि पिछले 72 घंटों के दौरान कलेक्टरों ने लू से कथित 99 मौत के मामलों की सूचना दी। हालांकि, कलेक्टरों ने 99 कथित मामलों में से 20 की पुष्टि की है।

अधिकारी ने आगे बताया कि इस बार की गर्मी में अभी तक कुल 141 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 26 लोगों की मौत का कारण लू बताया जा रहा है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News