मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक सोमवार शाम 5 बजे

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री आवास पर सोमवार शाम पांच बजे मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। मोदी कैबिनेट की खासियत ये है कि इस कैबिनेट में तीन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं। साथ ही इस मंत्रीपरिषद में पांच महिला मंत्री शामिल हैं, जिनमें […]

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री आवास पर सोमवार शाम पांच बजे मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। मोदी कैबिनेट की खासियत ये है कि इस कैबिनेट में तीन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं।

साथ ही इस मंत्रीपरिषद में पांच महिला मंत्री शामिल हैं, जिनमें निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करांदलाजे, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, निमुबेन बंभानिया और अपना दल सोनेलाल की सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह के बाद योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News