पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान
By Khaskhabar
On
लखीसराय । बिहार में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। पटना से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में भीषण आ गई। एक कोच में लगी आग की जद में दूसरी कोच आ गए। देखते ही देखते धूकर-धूकर बॉगी जलने लगी। गनीमत रही की आग फैलने से पहले ही कोच में सवार यात्री कूद गए। कुछ ही […]
लखीसराय । बिहार में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। पटना से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में भीषण आ गई। एक कोच में लगी आग की जद में दूसरी कोच आ गए। देखते ही देखते धूकर-धूकर बॉगी जलने लगी। गनीमत रही की आग फैलने से पहले ही कोच में सवार यात्री कूद गए। कुछ ही मिनट में ट्रेन के दो कोच में आग फैल गई। इससे दो कोच पूरी तरह से जल गए। इधर, घटना की सूचना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। घटना किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर हुई।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दानापुर डिवीजन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं आग लगने की इस घटना में फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
About The Author
Related Posts

Latest News
23 Dec 2025 11:52:11
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य, ठेकेदार, पूर्व् जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया...


