DFO के प्रतिवेदन पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने शराबी रेंजर को किया निलंबित

DFO के प्रतिवेदन पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने शराबी रेंजर को किया निलंबित

जगदलपुर।वनरक्षक भर्ती स्थल में शराब के नशे में नशे में चूर रेंजर वर्दी में आए और भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इतना ही नहीं भर्ती प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करते हुए मैदान में उपस्थित विभागीय अधिकारी–कर्मचारियों से भी दुर्व्यवहार किये। डीएफओ के प्रतिवेदन के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक […]

जगदलपुर।
वनरक्षक भर्ती स्थल में शराब के नशे में नशे में चूर रेंजर वर्दी में आए और भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इतना ही नहीं भर्ती प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करते हुए मैदान में उपस्थित विभागीय अधिकारी–कर्मचारियों से भी दुर्व्यवहार किये। डीएफओ के प्रतिवेदन के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने रेंजर को निलंबित कर दिया है।
अभी प्रदेश भर में वनरक्षक भर्ती चल रही है। वन विद्यालय जगदलपुर में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हो रही है। यहां रेंजर जीवनलाल नाग की ड्यूटी लगाई गई थी। जीवन लाल नाथ की वर्तमान पोस्टिंग बस्तर वन मंडल के कोलेंग परिक्षेत्र में रेंजर के पद पर है। रेंजर जीवन लाल नाग के द्वारा मादक पदार्थ का सेवन कर वर्दी में उपस्थित हो भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने पर मैदान में उपस्थित विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा रेंजर जीवन लाल नाग को मैदान से बाहर किया गया। शासकीय जीव चिकित्सालय महारानी अस्पताल जगदलपुर में रेंजर नाग का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया। जिसमें वो नशे में धुत्त मिले।
डीएफओ बस्तर के प्रतिवेदन के आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने विभाग की छवि धूमिल करने एवं वर्दी का अपमान करते हुए अपने पदीय गरिमा के विरुद्ध कृत्य कर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 23 का उल्लंघन करने के कारण जीवन लाल नाग, रेंजर कोलेंग वनमंडल बस्तर को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय वनमंडलाधिकारी दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News