नपा अध्यक्ष से मारपीट, सर्व अनुसूचित जाति समाज ने किया प्रदर्शन

नपा अध्यक्ष से मारपीट, सर्व अनुसूचित जाति समाज ने किया प्रदर्शन

कलेक्टोरेट में भारी फोर्स तैनात, गिरफ्तारी की मांग! पुलिस की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन नपा अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो आमजन कैसे? महासमुंद। जिले के महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। आरोपी पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी दूसरे पक्ष के […]

  • कलेक्टोरेट में भारी फोर्स तैनात, गिरफ्तारी की मांग!

  • पुलिस की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन

  • नपा अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो आमजन कैसे?

महासमुंद।
जिले के महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। आरोपी पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है, लेकिन इसके कारण तनाव बढ़ता जा रहा है।
इससे पहले नपा कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए हजारों गैलन पीने का पानी बहा दिया, जिससे मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हुईं। अब इस घटना के बाद सर्व अनुसूचित जाति समाज ने दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सर्व अनुसूचित जाति समाज के लोग सुबह 11 बजे दादा बाड़ा में इकट्ठा हुए और रैली निकालते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। समाज प्रमुखों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जनपद सदस्य गिरधर आवड़े ने किया।
गिरधर आवड़े ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब नगरपालिका अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? हालांकि, समाज के लोग जांच में राशि महिलांग के दोषी पाए जाने पर उनके साथ खड़े रहने के सवाल पर चुप हैं, लेकिन उनका जोर है कि अध्यक्ष और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मामला खारिज हो।
एसपी आशुतोष सिंह ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि समाज के लोग जांच में बाधा न बनें।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News