Breaking युक्तियुक्तकरण: विसंगतियों पर बवाल

Breaking युक्तियुक्तकरण: विसंगतियों पर बवाल

स्वामी आत्मानंद स्कूल की सूची विवादित दोहरे मापदंड का आरोप जांजगीर चांपा// युक्तियुक्तकरण पर घमासान मचा हुआ है । इस बीच आत्मानंद विद्यालयों के कुछ प्रभाव शाली व्याख्याताओ को अतिशेष की सूची से बाहर रखने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं । जिसमें जाँच की आवश्यकता है । आरोप लग रहे हैं कि स्वामी […]

स्वामी आत्मानंद स्कूल की सूची विवादित

दोहरे मापदंड का आरोप

जांजगीर चांपा//
युक्तियुक्तकरण पर घमासान मचा हुआ है । इस बीच आत्मानंद विद्यालयों के कुछ प्रभाव शाली व्याख्याताओ को अतिशेष की सूची से बाहर रखने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं । जिसमें जाँच की आवश्यकता है । आरोप लग रहे हैं कि स्वामी आत्मानंद उमावि क्र1 एवं 2, सेंजेस नवागढ़, सेजेस अकललरा,सेजेस बलौदा में रसूखदारों को बचाने का खेल शुरू हो गया है । सूत्रों का कहना है कि जानबूझ इन्हें अतिशेष से बाहर रखने का ताना बाना बुना जा रहा है । विदित हो कि बिलासपुर डीईओ ने साफ़ तौर पर आदेश जारी किया है कि छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय विद्यालयों एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है।
युक्तियुक्तकरण के अन्तर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों हिन्दी माध्यम शाखा में प्रतिनियुक्ति में कार्यरत कर्मचारियो,सहमति देने वाले किन्तु प्रतिनियुक्ति आदेश जारी नहीं होने के कारण प्रतिनियुक्ति पर नहीं एवं प्रतिनियुक्ति हेतु असहमत (प्रतिनियुक्ति हेतु सहमति नहीं देने वाले) कर्मचारी/शिक्षकों की जानकारी संलग्न प्रपत्र में सेजेस शाखा में प्रस्तुत करने
प्रतिनियुक्ति में असहमति देने वाले कर्मचारियों की जानकारी परीक्षण करकें देने कहा है, जिससे उन्हे विद्यालय में अतिशेष मानते हुए युक्तियुक्तकरण में सम्मिलित किया जाए दूसरी और जांजगीर चांपा जिले में सेजेस के उक्त शालाओ में चालाकी पूर्वक ऐसे शिक्षकों को अतिशेष नहीं माना जा रहा है जो पूर्णत अनुचित है । उधर स्वामी आत्मानंद खिसोरा ने असहमति जताने वाले व्याख्याताओं के जाने से अध्ययन व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही है ।

शिक्षक साझा मंच ने बहिष्कार की चेतावनी दी

Korba Hospital Ad
शिक्षा विभाग में युक्तियुक्त करण पर बवाल मचा हुआ है इस बीच अतिशेष शिक्षकों की सूची के साथ 2 जून को फरमान जारी कर दिया गया एवं 4 जून की तिथि काउंसलिंग के लिए निर्धारित की गई है । इसके साथ ही अफ़रातफ़री मच गई । विदित हो कि 2008 के सेटअप के अनुसार युक्तियुक्त करण न होने से नाराज शिक्षकों के साझा मंच ने न केवल काउंसिलिंग के बहिष्कार की चेतावनी दी है बल्कि जारी सूची को विसंगतियों से पूर्ण बताया है ।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News