Education desk : फोन कवर बेचने वाला रोहित ने क्रैक किया NEET बनेगा डॉक्टर
नीट की परीक्षा क्वालिफाई करके युवाओं के लिए रोहित कुमार प्रेरणा बन गए हैं। रोहित का मानना है कि अगर सपना सच्चा हो और मेहनत ईमानदार, तो हालात कितने ही मुश्किल क्यों न हो आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते।
जमशेदपुर //
सपने बड़े हों तो हालात नहीं रोक सकते। एक ऐसा लड़का, जो ठेला लगाकर मोबाइल कवर बेचता था, अपने मेहनत और हौसले की बदौलत नीट यूजी परीक्षा 2025 (NEET UG 2025) पास कर ली और अब डॉक्टर बनने की राह पर हैं। यह कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि संघर्ष और उम्मीद की भी मिसाल है। झारखंड के युवाओं के लिए रोहित एक प्रेरणा बन चुके हैं।
यह कहानी सोचने पर मजबूर कर देती है कुछ बड़ा करने वाले हर हाल में सफल हो ही जाते हैं। हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर के रोहित कुमार की, जिन्होंने नीट यूजी में 549 अंकों के साथ कामयाबी पाई है। रोहित ने अपने तीसरे प्रयास में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्वालिफाई करके यह उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने उन युवाओं के लिए उदाहरण पेश किया है, जो संसाधनों और समय की कमी का रोना रोता है। क्योंकि उन्होंने अपने भाई के साथ ठेला लगाकर मोबाइल कवर बेचते हुए नीट परीक्षा पास की है।
रोहित कुमार साकची सना कॉम्प्लेक्स के बाहर ठेला लगाकर मोबाइल कवर बेचते हैं। उनके संघर्ष से सफलता की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो गरीबी में पले-बढे, लेकिन बड़े सपने देखते हैं। रोहित ने नीट यूजी में 549 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया लेवल पर 12,484वीं रैंक हासिल की है। रोहित को इस रैंक के साथ झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा। उन्होंने तीसरे अटैम्प्ट में यह कामयाबी पाई है।
About The Author


