हुस्न का जलवा बिखेर हाथ- पैर पर बांधा काला धागा

स्कर्ट के साथ ब्रालेट पहन शिल्पा को सताया नजर का डर!

हुस्न का जलवा बिखेर हाथ- पैर पर बांधा काला धागा

हमेशा अपनी खूबसूरती और फिटनेस की वजह से चर्चा में शिल्पा शेट्टी रहती हैं। एक्ट्रेस स्टाइल मारकर सारी लाइमलाइट लूट ले जाना अच्छे से जानती हैं। अब 50 साल की उम्र में शिल्पा शेट्टी ने वाइट अटायर में जलवा दिखाया है। तस्वीरों में शिल्पा का फिगर फ्लेक्स करने वाला अंदाज देख फैंस लट्टू हो गए हैं।

शिल्पा शेट्टी बेशक 50 साल की हैं। लेकिन अपनी फिटनेस से वो यंग एक्ट्रेस को भी पस्त कर देती हैं। तभी तो शिल्पा के दीदार के लिए फैंस बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस ने अब वाइट अटायर में ऐसा अंदाज दिखा दिया है कि इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें आग की तरह फैल गई हैं। और, इस अंदाज को दिखाकर शिल्पा ने एक बार फिर प्रूफ कर दिया कि उनका फैशन सेंस सबसे आगे है।
डीवा बहुत अच्छे से जानती हैं कि उन्हें कैसा अटायर पहनकर फिगर फ्लेक्स करना है। तभी तो उन्होंने स्कर्ट और ब्रालेट वाला टॉप चुना है, जो उनकी खूबसूरती के साथ कर्व को भी हाइलाइट कर गया। शिल्पा के कपड़ों के साथ उनके हाथ और पैर पर बंधे काले धागे पर भी फोकस गया, जो नजर से बचने के लिए बांधा जाता है।

https://www.instagram.com/p/DKv5bDMtydt/?utm_source=ig_web_button_share_sheet


सबसे अलग और खास दिखने के लिए कई एक्ट्रेस भारी- भरकम और डिजाइनर ड्रेस पहनी दिखती हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी को ऐसा कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ी। और, फिर भी वो छा गईं हैं। हसीना ने प्लेन ब्रालेट और स्कर्ट पहनी, जिसका डिजाइन लुक को खुद ब खुद दमदार बना गया। साथ ही वाइट कलर भी शिल्पा की ब्यूटी एन्हांस करता दिखा।
शिल्पा ने वाइट कलर की ब्रालेट पहनकर जमकर पोज दिए। ब्रालेट पर एक तरफ से स्ट्रैप जोड़ी गई है, जो हसीना को ग्लैमरस दिखाती नजर आई। जबकि इसके फैब्रिक पर ट्विस्ट डिजाइन देखने के लिए मिले। और सेंटर में नोटेड डिजाइन ऐड कर लुक को अलग बनाया गया। जिससे शिल्पा का लुक बिना मोतियों वाले कपड़े पहने भी बिल्कुल परफेक्ट नजर आया।
ब्रालेट के साथ शिल्पा ने स्कर्ट पहनी है। जो हाई वेस्ट नजर आई। स्कर्ट का अपर पोर्शन बिल्कुल फिटेड दिखा, जिससे शिल्पा का फिगर हाइलाइट हुआ। जबकि नीचे से स्कर्ट फ्रिंज डीटेलिंग के साथ नजर आई। हसीना की स्कर्ट पर इतनी ज्यादा फ्रिंज जुड़ी हैं कि उनके अटायर को वॉल्यूम भी मिली। और, लुक अपने आप ही बेस्ट बनता दिखा।
लुक को अलग बनाना कोई शिल्पा से सीखे। वाइट अटायर को भी उन्होंने स्कार्फ कैरी कर सबसे खास बना दिया है। स्कार्फ सेंटर से प्लेन है। जबकि दोनों तरफ स्कर्ट की तरह फ्रिंज डिजाइन देखने के लिए मिला। कभी शिल्पा स्कार्फ को हाथ में उठाकर अदाएं दिखाती नजर आईं। तो कभी गले में पहनकर ग्लैमर का तड़का लगाया।
50 साल की शिल्पा का स्टाइलिश लुक इसलिए भी दमदार दिखा, क्योंकि वो अपना फिगर मेंटेन करके रखती हैं। पतली और लंबी लड़कियों पर ऐसे अटायर ज्यादा अच्छे लगते हैं।

Join Khaskhabar WhatsApp Group
Tags:

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप