रिश्वत लेते तहसीलदार को रंगे हाथों गिरफ्तार
By Khaskhabar
On

तहसीलदार के बंगले पर छापा, जमीन से जुड़ा मामला

रैपुरा तहसील से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तहसीलदार चंद्रमणि सोनी को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। सागर लोकायुक्त की टीम ने तहसीलदार के सरकारी बंगले पर छापामार कार्रवाई करते हुए उन्हें 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
दरअसल, दमोह निवासी कल्याण सिंह ने अपनी पत्नी की जमीन जो रैपुरा अंतर्गत ग्राम कुम्हारी में है उस जमीन पर कब्जा दिलाने से संबंधित आदेश को लेकर तहसीलदार पर 9 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। पीड़ित पहले ही 4 हजार रुपये दे चुका था और शेष पैसे आज देने जा रहा था। इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त कार्यालय में की गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने तहसीलदार को ट्रैप किया।
वहीं लोकायुक्त पुलिस ने तहसीलदार को उनके बंगले पर 3000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सरकारी सिस्टम में पारदर्शिता लाने की दिशा में यह कार्रवाई एक बड़ा कदम मानी जा रही है। फिलहाल तहसीलदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Tags:
About The Author
Related Posts

Latest News
07 Mar 2026 19:34:55
स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में आज का दिन कोरबा के लिए ऐतिहासिक,एक नया अध्याय जुड़ रहा है : मंत्री लखन...


