नक्सलियों से मुठभेड़ : पुलिस के दो जवान शहीद और एक घायल
श्रीकेदाल जंगल में बुधवार की देर रात को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़
By Khaskhabar
On
बुधवार की देर रात को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान पलामू पुलिस के दो बहादुर जवान सुनील राम और संतन मेहता शहीद हो गए, जबकि जिला पुलिस बल का जवान रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी हुई है।
मेदिनीनगर (पलामू)।

घायल जवान का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी हुई है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीकेदाल जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही जिला पुलिस बल ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस बल को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चलीं। इसी दौरान दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है, कई के घायल या मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी तक नक्सलियों का शव बरामद नहीं हो पाया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन मौके पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे अस्पताल भी पहुंचीं और घायल जवान के इलाज की बारीकी से समीक्षा की। विशेषज्ञ डॉ. सुशील पांडेय और डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ के नेतृत्व में घायल जवान का ऑपरेशन जारी है।
शहीद जवानों के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एसपी, एसडीपीओ समेत पुलिस पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
About The Author

Latest News
07 Sep 2025 16:08:56
अधिकारियों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश
सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने...