पत्नी का सूंदर होना पति के लिए बना……..युवक ने किया कुछ ऐसा की उड़ गए सबके होश

पत्नी का सूंदर होना पति के लिए बना……..युवक ने किया कुछ ऐसा की उड़ गए सबके होश

बुलानी पड़ी पुलिस बरेली (न्यूज एजेंसी)// ‘तू तो पागल है, तेरी पत्नी बहुत सुंदर है’ लगातार ग्रामीणों के इन तानों को सुनकर खफा युवक दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीण और पुलिस ने पहुंचकर दो घंटों की मशक्कत के बाद समझाकर उसे नीचे […]

बुलानी पड़ी पुलिस

बरेली (न्यूज एजेंसी)//
‘तू तो पागल है, तेरी पत्नी बहुत सुंदर है’ लगातार ग्रामीणों के इन तानों को सुनकर खफा युवक दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीण और पुलिस ने पहुंचकर दो घंटों की मशक्कत के बाद समझाकर उसे नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की शादी 40 दिन पहले हुई थी। परिजन और आसपास के लोग मजाक में उसको पागल कह कर पुकारते हैं। इससे वह काफी खफा रहता है। ग्रामीण बताते हैं कि उसकी पत्नी बहुत सुंदर है। इस बात को लेकर भी मोहल्ले के लड़के उसको चिढ़ाते थे कि तू तो पागल है। तेरी पत्नी बहुत सुंदर है।
इन तानों से तंग आकर युवक बुधवार को गांव के दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से कूद कर जान देने की बात कहने लगा था। वहां से रोते हुए यह कहने लगा कि वह यहां से कूद कर अपनी जान दे देगा। उसे छत पर बैठा देख परिजनों व ग्रामीणों के होश फाख्ता हो गए। परिवार और मोहल्ले के लोग युवक को समझाने लगे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।
सूचना मिलने पर थाना सिरौली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक के छत से कूदने की आशंका में गली में कई तिरपाल लगा दिए। इसके बाद आसपास की छतों पर लोगों को चढ़ा दिया और उसे प्यार से समझने लगे। कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा जा सका। बाद में उसे समझाकर परिवार के हवाले कर दिया गया।
सिरौली के थाना प्रभारी राम रतन सिंह ने बताया कि युवक मानसिक बीमार है। मोहल्ले व आसपास के लोग उसे बार-बार पागल कह कर चिढ़ाते थे। इससे परेशान होकर वह छत से कूदने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसे समझाकर नीचे उतार लिया गया और परिजनों के हवाले कर दिया।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News