छत्‍तीसगढ़ के 10 जिलों में आरेंज, तो छह के लिए येलो अलर्ट जारी, जानिए मौसम विभाग का लेटेस्‍ट अपडेट

छत्‍तीसगढ़ के 10 जिलों में आरेंज, तो छह के लिए येलो अलर्ट जारी, जानिए मौसम विभाग का लेटेस्‍ट अपडेट

रायपुर। अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश में अच्छी वर्षा होने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश के 10 जिलों को आरेंज अलर्ट, जिसमें गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बस्तर, सुकमा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर शामिल है। वहीं, छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, […]

रायपुर। अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश में अच्छी वर्षा होने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश के 10 जिलों को आरेंज अलर्ट, जिसमें गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बस्तर, सुकमा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर शामिल है। वहीं, छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव और मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी शामिल है। इसी बीच मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर अतिभारी और एक दो स्थानों पर चरम भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

Korba Hospital Ad
इसी बीच गुरुवार को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा औंधी में 11 सेमी दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

यह बन रहा है सिस्टम

एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल तक विस्तारित है, यह उत्तर पश्चिम दिशा में ऊंचाई के साथ झुका हुआ है।

इसके और अधिक प्रबल होकर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी-उड़ीसा तट की ओर अगले दो दिन में पहुंचने की संभावना है। साथ ही मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, गुना, मंडला, पेंड्रा रोड, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर निम्न दाब के केंद्र तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

अगले चार दिनों अच्छी वर्षा के आसार

शुक्रवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना बनी हुई है। यह तंत्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पूर्व की ओर अगले दो-तीन दिनों के बाद मुड़ने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में मौसमी तंत्र प्रबल होने के बाद भी बहुत अच्छी बारिश होने की संभावना कम है। फिर भी अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश भर में अच्छी वर्षा की सम्भावना है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News